Home > Crime > बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर जुबली पार्क से जब्त किए नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन

बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर जुबली पार्क से जब्त किए नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस ने जुबली पार्क में गुरुवार को अभियान चलाकर नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को जब्त किया। जुबली पार्क से गुजरने वाली सड़क के दोनों तरफ लोगों ने बाइक खड़ी कर दी थी। बाइक खड़ी कर लोग पार्क में घूमने चले गए थे। बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस कर्मी वाहन लेकर जुबली पार्क पहुंचे और सड़क किनारे खड़ी बाईकों को जब्त करना शुरू किया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। लोग अपनी-अपनी बाईकें लेकर भाग खड़े हुए। फिर भी ट्रैफिक पुलिस ने 7 बाइक को जब्त किया है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि कोई भी जुबली पार्क में सड़क किनारे वाहन ना खड़ा करे। वरना उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ेंखड़े होकर पानी पीना पाप : कमजोर होता है दिल, बढ़ती है बदहजमी, छोड़ दें यह बुरी आदत

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply