Home > Crime > जुगसलाई थाना क्षेत्र के मेन रोड पर एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में एमजीएम में भर्ती

जुगसलाई थाना क्षेत्र के मेन रोड पर एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में एमजीएम में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के मेन रोड पर अंडर ब्रिज के पास शनिवार को अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में हरहरगुट्टू का रहने वाला हरभजन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि किस वाहन ने हरभजन को टक्कर मारी। बता दें कि हरभजन पैदल ही जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना हरभजन के परिजनों को दे दी गई है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply