Home > Crime > सोनारी के खूंटाडीह की रहने वाली महिला को उसका पति दहेज के लिए करता है प्रताड़ित, महिला ने एसएसपी से की शिकायत

सोनारी के खूंटाडीह की रहने वाली महिला को उसका पति दहेज के लिए करता है प्रताड़ित, महिला ने एसएसपी से की शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह की रहने वाली महिला दीप्ति नायक को उसका पति मनोज यादव दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। मनोज यादव जमीन की खरीद बिक्री और दुकान मकान रेंट पर लगाने का काम करता है। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने पर दीप्ति नायक मेहरबाई कैंसर अस्पताल में वार्ड गर्ल के तौर पर काम करने लगी तो मनोज यादव दीप्ति नायक की सारी तनख्वाह ले लेता है और उसे टॉर्चर करता है। उसके बेटे को भी टॉर्चर करता है। दीप्ति नायक का एक बेटा है। आज ही जाकर दीप्ति नायक ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत की है। एसएसपी से पति की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। दीप्ति नायक ने बताया कि सोनारी थाने में उसके पति मनोज यादव के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज है। लेकिन, पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। दीप्ति नायक ने बताया कि शुक्रवार को भी वह थाने गई थी। थाने से लौट रही थी। तभी मनोज यादव ने उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की। इसके बाद दीप्ति नायक फिर थाने गई तो मनोज यादव भाग खड़ा हुआ। पुलिसकर्मी दीप्ति नायक के साथ मनोज यादव के घर गए तो मनोज यादव घर में छुपा था और पुलिस को देखकर फरार हो गया। दीप्ति नायक अभी मायके में रह रही है। उसने बताया कि शुक्रवार की देर रात मनोज यादव उसके घर में घुस गया और उसकी मां और चाचा के साथ मारपीट की। दीप्ति नायक ने बताया कि वह सोनारी थाने को फोन लगाती रही। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। दीप्ति नायक ने साल 2009 में मनोज यादव के साथ लव मैरिज की थी। दीप्ति नायक का कहना है कि मनोज यादव उसे जातिसूचक गाली भी देता रहता है। उस का आपराधिक इतिहास है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply