Home > Politics > अब्दुल लतीफ राशिद बने इराक के नए राष्ट्रपति, मोहम्मद शिया अल सूडानी होंगे प्रधानमंत्री, कई महीने से चल रहा सियासी संकट खत्म

अब्दुल लतीफ राशिद बने इराक के नए राष्ट्रपति, मोहम्मद शिया अल सूडानी होंगे प्रधानमंत्री, कई महीने से चल रहा सियासी संकट खत्म


न्यूज़ बी रिपोर्टर, बगदाद : इराक में कई महीने से चल रहा सियासी संकट खत्म हो गया है। इराकी संसद ने नया राष्ट्रपति चुन लिया है। नए राष्ट्रपति कुर्द नेता अब्दुल लतीफ राशिद बनाए गए हैं। 78 वर्षीय सियासतदान अब्दुल लतीफ राशिद की पढ़ाई लिखाई ब्रिटेन में हुई है। वह एक इंजीनियर हैं। साल 2003 से साल 2010 तक वह इराक के केंद्रीय जल संसाधन मंत्री थे। इराकी संसद में उनके पक्ष में 160 वोट पड़े। जबकि, विपक्ष में 99। राष्ट्रपति चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री को भी चुन लिया गया है। प्रधानमंत्री के तौर पर मोहम्मद शिया अल सूडानी चुने गए हैं। वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुस्तफा अल कदीमी का स्थान लेंगे। 52 वर्षीय सूडानी भी पूर्व प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी की कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। इराक में जातीय संघर्ष को रोकने के लिए जो सिस्टम बनाया गया है, उसमें कुर्द सुन्नी मुसलमान राष्ट्रपति बनता है। प्रधानमंत्री शिया होते हैं और संसद का स्पीकर और रक्षा मंत्री सुन्नी मुसलमान को बनाया जाता है।
फरवरी से चल रहा था सियासी संकट
गौरतलब है कि इराक में आम चुनाव के बाद 7 फरवरी को नई संसद का गठन हुआ था। तब से अब तक प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की तैनाती को लेकर सियासी संकट चल रहा था। इस बार चुनाव में इराक के प्रभावशाली शिया ओलमा मुकतदा अल सद्र की पार्टी ने संसद में सबसे अधिक सीटें हासिल की थीं। उनके 73 सांसद हैं। लेकिन उन्हें संसद में बहुमत हासिल नहीं था। इसके चलते वह सरकार नहीं बना सके थे। बताते हैं कि जब इराकी सांसद नए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को चुनने के लिए संसद जा रहे थे। तभी इराकी सचिवालय के पास 9 कत्यूशा राकेट आकर गिरे। इस हमले में कई शहरी और सुरक्षाबलों के जवान घायल हुए हैं।

You may also like
Jamshedpur News : जमशेदपुर में होली को लेकर 14 मार्च को रहेगी नो एंट्री, साकची से संयुक्त आदेश जारी
Rankini Mandir : 24.95 लाख रुपए की लागत से रंकिणी मंदिर होगा जगमग, विधायक ने किया सौंदर्यीकरण का शिलान्यास
Jubilee Park : साकची स्थित जुबली पार्क में 21 फरवरी से 7 मार्च तक वाहनों का प्रवेश बंद
Dhatkidih Firing : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने एक युवक को मारी गोली

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!