Home > UP > कौशांबी में भव्य रूप से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयन्ती

कौशांबी में भव्य रूप से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयन्ती

महर्षि वाल्मीकि जी से सम्बन्धित स्थलों/मंदिरों एवं श् हनुमान मंदिर एवं राम-जानकी मंदिर में दीप प्रज्जवलन व दीपदान के साथ अनवरत रामायण पाठ का आयोजन
इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी :
जनपद में महर्षि वाल्मीकि जयन्ती को भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्रीय मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार व जनमानस को इससे जोड़ने के लिए जनपद में महर्षि वाल्मीकि से सम्बन्धित स्थलों व मंदिरों आदि पर दीप प्रज्जवलन व दीपदान के साथ-साथ अनवरत रामायण पाठ का आयोजन किया गया। नगर पंचायत चरवा में स्थित राम-जानकी मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन एवं द्वीप प्रज्ज्वलन व दीपदान किया गया।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply