Home > Crime > एसएसपी ने साकची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टेल्को में रंजीत हत्याकांड का किया खुलासा, शोले समेत दो को भेजा जेल

एसएसपी ने साकची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टेल्को में रंजीत हत्याकांड का किया खुलासा, शोले समेत दो को भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एसएसपी ने साकची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 3 अक्टूबर को टेल्को में हुए रंजीत सिंह हत्याकांड का खुलासा किया है। एसएसपी ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में टेल्को पुलिस ने उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 के रहने वाले राहुल कुमार गुप्ता उर्फ शोले को और आदित्यपुर के रहने वाले अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, चार खोखा और एक कारतूस बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने हत्या की इस घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। एसएसपी ने बताया कि 3 अक्टूबर को परसुडीह के चर्च रोड रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी के रहने वाले रंजीत सिंह टेल्को में समाज कल्याण का पंडाल देखने अपनी बेटी तरनजीत कौर के साथ गए थे। तभी उनकी हत्या कर दी गई थी। एसएसपी ने बताया कि शोले ने अन्य कई अपराधियों का नाम भी इस घटना में बताया है। पुलिस उन सब की तलाश में छापामारी कर रही है। एसएसपी ने बताया कि रंजीत सिंह का भी आपराधिक इतिहास रहा है। रंजीत 22 सितंबर को जेल से बाहर आया था। एसएसपी ने बताया कि जेल में रंजीत की हत्यारोपी राहुल गुप्ता‌ उर्फ शोले से लड़ाई हुई थी। दोनों जेल में एक ही वार्ड में थे। राहुल ने पुलिस को बताया कि जेल में रंजीत ने उसके साथ मारपीट की। राहुल ने काफी बेइज्जती महसूस की और तभी ठान लिया था कि बाहर निकलकर रंजीत की हत्या करना है। इसी को लेकर उसकी हत्या की गई है। गौरतलब है कि रंजीत हत्याकांड में रंजीत की बेटी तरनजीत कौर के आवेदन पर पुलिस ने टेल्को थाने में गैंगस्टर गणेश सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

एसएसपी प्रभात कुमार
You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply