Home > Jamshedpur > खड़गपुर के नीमपुरा में सड़क पर लगे जाम में फंसे रांची व टाटानगर के 1000 से अधिक लोग, झारखंड के बॉर्डर पर 15 से अधिक बसें कर रही हैं जाम खुलने का इंतजार, कुड़मी समाज को अनुसूचित जाति घोषित करने को लेकर लगा है 72 घंटे का जाम

खड़गपुर के नीमपुरा में सड़क पर लगे जाम में फंसे रांची व टाटानगर के 1000 से अधिक लोग, झारखंड के बॉर्डर पर 15 से अधिक बसें कर रही हैं जाम खुलने का इंतजार, कुड़मी समाज को अनुसूचित जाति घोषित करने को लेकर लगा है 72 घंटे का जाम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : खड़गपुर में नीमपुरा गांव के पास कुड़मी समाज के लोगों ने 72 घंटे का जाम लगाया है। कुड़मी समाज के हजारों लोग सड़क पर जाम लगाकर बैठे हुए हैं। इससे कोलकाता-टाटा रोड पर बुधवार को भी आवागमन ठप है। ट्रेन कैंसिल होने के बाद कोलकाता में फंसे जमशेदपुर व रांची के लोग बस के जरिए आ रहे थे। लेकिन यह बसें भी नीमपुरा गांव में खड़ी हो गई हैं। बसों पर बैठे जमशेदपुर और रांची के यात्री बताते हैं कि मंगलवार की रात 1:30 बजे उनकी बसें नीमपुरा पहुंचीं तो देखा यहां कई बसें पहले से खड़ी हुई हैं। 15 से अधिक बसें जाम में फंसी हुई हैं। उनको आगे नहीं जाने दिया जा रहा। कुड़मी समाज के लोग बीच सड़क पर धरना देकर बैठे हुए हैं। उनकी मांग है कि सरकार कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दे। गौरतलब है कि कुड़मी समाज के लोगों ने मंगलवार को रेलवे ट्रैक जाम कर दिया था। इससे कोलकाता टाटानगर रूट पर ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया था। कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गईं। कोलकाता में फंसे जमशेदपुर के लोग वापस लौटने के लिए परेशान थे। ट्रेनें रद्द होने के बाद इन लोगों ने सड़क मार्ग का सहारा लिया। लेकिन नीमपुरा गांव के पास झारखंड सीमा के नजदीक लगे जाम के चलते यह लोग जमशेदपुर नहीं पहुंच पा रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि देर रात से वह लोग जाम में फंसे हैं। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन लोगों को चिंता सता रही है कि कब जाम खुलेगा और वह घर पहुंचेंगे। लोगों का कहना है कि अभी तो 24 घंटे ही गुजरे हैं। अभी उन्हें काफी इंतजार करना होगा। निमपुरा से जमशेदपुर आने के लिए कोई साधन नहीं है।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply