Home > India > शहर के सफाई कर्मियों की हड़ताल शुरू, नगर निकायों के सामने दे रहे धरना, साफ सफाई का काम ठप

शहर के सफाई कर्मियों की हड़ताल शुरू, नगर निकायों के सामने दे रहे धरना, साफ सफाई का काम ठप

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर में शहर में साफ सफाई का काम ठप हो गया है। सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दी है। सफाई कर्मी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, जुगसलाई नगर परिषद और आदित्यपुर नगर निगम के सामने धरना देकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
त्रिपक्षीय समझौता लागू नहीं करने से नाराज है सफाई कर्मी
सफाई कर्मियों का कहना है कि 31 मार्च को अपर श्रमायुक्त के दफ्तर में नगर निकायों के अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ था। इस समझौते में न्यूनतम मजदूरी समेत अन्य कई मांगे थीं। अधिकारियों ने इसे 5 दिन में लागू करने का आश्वासन दिया था। लेकिन 5 महीने गुजर जाने के बाद भी यह मांगें पूरी नहीं हुई हैं। इसी के चलते सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दी है। शहर में सफाई का कामकाज ठप हो गया है। सोमवार को सुबह डस्टबिन से कचरा उठाव नहीं हुआ। शहर में सफाई नहीं हुई। हर तरफ कचरा बिखरा पड़ा है।
मानगो नगर निगम के सामने सफाई कर्मियों को नहीं बैठने दिया
सफाई कर्मियों का कहना है कि सुबह 6:00 बजे से वह सभी नगर निकायों के सामने धरना दे रहे हैं। मानगो नगर निगम के सामने भी वह लोग पहुंचे थे। लेकिन, ठेकेदारों ने उन्हें खदेड़ दिया. उनके साथ गाली गलौज की गई. धमकी दी गई. इसके बाद वो लोग मानगो नगर निगम के सामने से चले गए.

You may also like
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply