Home > Education > मोहाली : छात्राओं का नहाते हुए वीडियो मंगाने वाले युवक को पुलिस ने शिमला से किया गिरफ्तार+ वीडियो

मोहाली : छात्राओं का नहाते हुए वीडियो मंगाने वाले युवक को पुलिस ने शिमला से किया गिरफ्तार+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, मोहाली : मोहाली की एक यूनिवर्सिटी में नहाती हुई छात्राओं के वीडियो लीक होने के मामले में पुलिस ने आरोपी छात्रा के परिचित युवक को शिमला से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद कई खुलासे हो सकते हैं। इससे पहले पुलिस ने आरोपी छात्रा को यूनिवर्सिटी कैंपस से गिरफ्तार किया था। छात्राओं के वीडियो लीक होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गौरतलब है कि नहाते हुए वीडियो शूट किए जाने की जानकारी होते ही कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी। इन छात्राओं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
50 छात्रों के नहाते हुए बनाए गए थे वीडियो
यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर कर शनिवार की रात से ही धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन इस मामले की जांच कराए। छात्रों का आरोप है कि प्रशासन और यूनिवर्सिटी प्रबंधन इस मामले की को दबाने की कोशिश में लगा है।
यूनिवर्सिटी में घोषित किया गया नान टीचिंग डे
बवाल को देखकर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने 20 सितंबर तक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई बंद करने का ऐलान किया है और इसे नान टीचिंग दे घोषित कर दिया है। छात्रों का कहना है कि आरोपी छात्रा ने लगभग 50 लड़कियों के नहाते हुए वीडियो रिकॉर्ड किए हैं।

मोहाली की यूनिवर्सिटी में हो रहा प्रदर्शन
You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply