Home > Crime > उलीडीह में लूट की प्लानिंग करने वाले दो बदमाश पिस्टल के साथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

उलीडीह में लूट की प्लानिंग करने वाले दो बदमाश पिस्टल के साथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह पुलिस ने लूट की प्लानिंग करने वाले दो बदमाशों उलीडीह के शिव मंदिर लाइन के रहने वाले राज संख और विशाल संख को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद किया है। यह पिस्टल राज के पास से मिला है। पुलिस ने इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का भी मामला दर्ज किया है। इन दोनों आरोपियों को चूना शाह कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों का एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराया और रविवार को जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस थाने में सहायक अवर निरीक्षक जयकांत मरांडी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में राज संख और सोनू संख के अलावा गुलशन गागराई का भी नाम है। जयकांत मरांडी ने बताया कि गुलशन गागराई मौके से फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है। गुलशन गागराई उलीडीह के फुटबॉल मैदान का रहने वाला है।

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply