Home > Jamshedpur > जनता दल यूनाइटेड ने साकची गोल चक्कर पर शुरू किया सदस्यता अभियान, 6 नवंबर तक चलेगा

जनता दल यूनाइटेड ने साकची गोल चक्कर पर शुरू किया सदस्यता अभियान, 6 नवंबर तक चलेगा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड ने गुरुवार को साकची गोल चक्कर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की। यह सदस्यता अभियान 6 नवंबर तक चलेगा। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर ने बताया कि उनके प्रदेश अध्यक्ष ने 6 नवंबर तक प्रदेश में 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए वह लोग गली-गली घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता केंद्र सरकार की नीतियों से त्रस्त है। महंगाई बढ़ गई है। लोग जनता दल यूनाइटेड की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। गौरतलब है कि भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झारखंड में भी अपने पार्टी संगठन का विस्तार करने की कवायद में जुट गए हैं।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!