Home > Jamshedpur > जेएनएसी ने बिना ट्रेड लाइसेंस दुकान चलाने वाले दुकानदारों और निर्माण सामग्री सड़क पर रखने वालों से वसूला 9500 रुपए का जुर्माना

जेएनएसी ने बिना ट्रेड लाइसेंस दुकान चलाने वाले दुकानदारों और निर्माण सामग्री सड़क पर रखने वालों से वसूला 9500 रुपए का जुर्माना

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने गुरुवार को सोनारी के कागलनगर एरिया में ट्रेड लाइसेंस को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान 8 दुकानदारों को पकड़ा गया। इनके पास ट्रेड लाइसेंस नहीं था। यह लोग बिना ट्रेड लाइसेंस के कारोबार कर रहे थे। इनमें से दुकानदार करण पांडे, संजय ठाकुर, शुभम स्टोर, वेदर केयर, जीएस इलेक्ट्रिकल, कोलकाता टेलर और शंभू ठाकुर की दुकान से प्रति दुकान 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। न्यू छप्पन भोग दुकान से 1000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा, साईं कंस्ट्रक्शन ने सड़क पर निर्माण सामग्री ढेर लगा रखी थी। सांई कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर बापी दत्ता से 5000 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
मानगो नगर निगम के कर्मचारियों ने बाजार में अभियान चलाकर जब्त की 3 किलो प्लास्टिक, वसूला 3500 रुपए जुर्माना
मानगो नगर निगम के कर्मचारियों ने डिमना रोड पर अभियान चलाया और इस दौरान दुकानों में रखी प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई। कुल 3 किलो प्लास्टिक जब्त हुई और दुकानदारों से 3500 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

1 Response

Leave a Reply