Home > Education > झारखंड में निजी मेडिकल कॉलेज की 50% सीट पर सरकारी फीस पर होगी मेडिकल की पढ़ाई, स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किया आदेश

झारखंड में निजी मेडिकल कॉलेज की 50% सीट पर सरकारी फीस पर होगी मेडिकल की पढ़ाई, स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किया आदेश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची: झारखंड में अब निजी मेडिकल कॉलेज में भी सरकारी फीस स्ट्रक्चर पर मेडिकल की पढ़ाई होगी। इसका लाभ गरीब विद्यार्थियों को मिलेगा। निजी मेडिकल कॉलेज में 50 फीसद सीट पर सरकारी फीस स्ट्रक्चर पर पढ़ाई करनी होगी। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश झारखंड के सभी निजी मेडिकल कॉलेजों और डीम्ड मेडिकल कॉलेज में लागू होगा। इन मेडिकल कॉलेजों की 50 फ़ीसदी सीट पर सरकार फीस स्ट्रक्चर तय करेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि से झारखंड के मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी दूर होगी। जो छात्र यूक्रेन से पढ़ाई छोड़ कर वापस आ गए हैं। उनको भी लाभ मिलेगा। इसे लागू करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13

Leave a Reply