Home > Crime > मानगो गोल चक्कर पर बस ने स्कूटी सवार प्लंबर को मारी टक्कर, गंभीर हालत में एमजीएम में भर्ती

मानगो गोल चक्कर पर बस ने स्कूटी सवार प्लंबर को मारी टक्कर, गंभीर हालत में एमजीएम में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो गोल चक्कर पर बुधवार को एक बस ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में स्कूटी सवार राकेश प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके सर में चोट आई है। राकेश प्रजापति को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। राकेश प्रजापति के परिजन सूरज प्रसाद ने बताया कि राकेश प्रजापति प्लंबर है। वह प्लंबरिंग का काम करके अपने घर डिमना बस्ती जा रहा था। तभी बस ने उसे टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के बारे में बता रहा युवक
You may also like
Jamshedpur: साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल रोड पर अज्ञात वाहन ने सिविल का काम करने वाले मजदूर को मारी टक्कर, गंभीर हालत में एमजीएम में भर्ती
Jamshedpur : जुगसलाई के रहने वाले छोटा हाथी चालक की बाइक को पुराना कोर्ट रोड पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में एमजीएम में भर्ती
कपाली के मिल्लत नगर में जमीन विवाद में बेटे ने पिता पर राड से कर दिया हमला, गंभीर हालत में एमजीएम में भर्ती
टुसू मेला घूमने एमजीएम के नरगा गए युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में एमजीएम में भर्ती

Leave a Reply