Home > Crime > ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 8 की एक महिला कई महिलाओं से कई लाख रुपए की उधारी लेकर फरार, एसएसपी से शिकायत

ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 8 की एक महिला कई महिलाओं से कई लाख रुपए की उधारी लेकर फरार, एसएसपी से शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 8 की रहने वाली एक महिला कई महिलाओं से लगभग 10 लाख रुपए से अधिक लेकर फरार हो गई है। महिलाओं का कहना है कि जो महिला रुपए लेकर फरार हुई है उसका नाम रजिया सुल्ताना है। बताते हैं कि उसने अपना घर भी बेच दिया है और अब मानगो में कहीं किराए पर रह रही है। भालूबासा की अनवरी बेगम अंसारी ने बताया कि कई महिलाएं रजिया सुल्ताना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने आजाद नगर थाना गई थीं। लेकिन, वहां प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। कहा गया कि अभी बड़े साहब नहीं हैं। इसके बाद बुधवार को महिलाओं ने एसएसपी ऑफिस जाकर शिकायत की है और रजिया सुल्ताना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद इंसाफ की गुहार लगाई है। भालूबासा की अनवरी बेगम ने बताया कि उनसे रजिया सुल्ताना ने 23000 रुपए,30000 रुपए और 20000 रुपए उधार लिए थे। उसने कई बार मांगा तो 10000 रुपए वापस किए और बाकी रकम नहीं वापस की। आसिया नाजरीन मानगो के आजाद नगर में ही रहती हैं। उनका कहना है कि उनसे रजिया सुल्ताना ने 2 लाख 40000 रुपए लिए थे और वापस नहीं किए। अनवरी बेगम ने बताया कि एक अन्य महिला कहकशा से रजिया ने एक लाख रुपए लिए थे। फरहत नाम की महिला से 7 लाख रुपए उधार लिए थे। अर्शी नाम की महिला से 35 हजार रुपए उधार लिए थे। उन्होंने बताया कि एक अन्य महिला अस्पताल में अपना इलाज करा रही है। उसका भी कई लाख रुपया का उधारी रजिया सुल्ताना नहीं दे रही है। इसके अलावा बैंक का भी उसके ऊपर लोन है।

घटना के बारे में बता रही महिला
You may also like
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply