Home > Crime > मानगो की युवती से शादी करने के बाद उलियान का युवक हुआ फरार, पिता ने बहू को रखने से किया इनकार

मानगो की युवती से शादी करने के बाद उलियान का युवक हुआ फरार, पिता ने बहू को रखने से किया इनकार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो की रहने वाली गुड़िया कुमारी को धोखे में रखकर कदमा थाना क्षेत्र के उलियान के रहने वाले मधुर बाजपेई ने उससे शादी कर ली। बाद में फरार हो गया। मधुर पहले से शादीशुदा है। यह बात उसने छिपाकर गुड़िया से शादी की। मंगलवार को गुड़िया कुमारी महिला समिति के साथ युवक के घर जा धमकी और जमकर हंगामा हुआ। मधुर घर पर नहीं मिला। इसके बाद महिला समिति की महिलाओं ने उसके परिजनों पर गुड़िया को घर में रखने का दबाव बनाया। लेकिन, मधुर के पिता ने गुड़िया को घर में रखने से साफ इनकार कर दिया। काफी हंगामे के बाद महिला समिति गुड़िया को लेकर वापस चली गई। गुड़िया ने महिला समिति की महिलाओं को बताया कि 3 साल पहले उसकी मुलाकात मधुर से हुई थी। दोनों ने कोर्ट में शादी की। इसके बाद जादूगोड़ा रंकिणी मंदिर और साकची शीतला मंदिर में भी शादी की। गुड़िया ने बताया कि जब वह गर्भवती हुई तो मधुर ने जबरदस्ती उसका गर्भपात करवा दिया। गुड़िया अपने घर पर ही रहती थी। उसने जब मधुर पर उसे अपने घर ले जाने का दबाव बनाया तो मधुर ने मना कर दिया। फिर मधुर गायब हो गया। इधर गुड़िया ने महिला समिति से संपर्क साधा और उसके घर पहुंच गई। जब वह घर पहुंची तब उसे मधुर की हरकतों का पता चला। मधुर के पिता ने कहा कि वह खुद मधुर से परेशान है और साल 2019 में ही उसको बेदखल कर दिया है। उधर गुड़िया का कहना है कि अगर मधुर ने उसे अपने साथ नहीं रखा तो वह थाने में केस दर्ज कराएगी।

You may also like
Jamshedpur Nikhar Sablok Murder: निखार सबलोक हत्याकांड का फरार शूटर सागर सिंह धनबाद में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Jamshedpur News: यूथ INTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पी. श्रीनिवासन का भव्य स्वागत, मजदूर हितों पर हुआ मंथन
Seraikela Accident : गम्हरिया में गणेश पूजा का मेला देखकर लौट रहे तीन किशोरों की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
Seraikela News: चंपई ने जमशेदपुर का सुझाया नया नाम, कोल्हान की सियासत गर्म+VDO

Leave a Reply