Home > Politics > रांची : अंजुमन इस्लामिया के चुनाव में वोट डालेंगी महिलाएं

रांची : अंजुमन इस्लामिया के चुनाव में वोट डालेंगी महिलाएं

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : अंजुमन इस्लामिया के चुनाव में इस बार महिलाएं भी वोट डालेंगी। सुन्नी वक्फ बोर्ड के जरिए जारी वोटर लिस्ट में इस बार पांच महिलाओं का नाम शामिल किया गया है। अंजुमन इस्लामिया के इतिहास में यह पहला मौका है। जब कई महिलाएं वोट डालेंगी। इस बार वोटर लिस्ट में निजाम नगर की शगुफ़्ता बानो, तरन्नुम बानो और कांके की नुसरत जहां और मिस सादिया का नाम शामिल किया गया है l इससे पहले भी लंबे संघर्ष के बाद साल 2018 में झारखंड हाई कोर्ट के आदेश से महिलाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार दिया गया था। इसके बाद नाजिया तबस्सुम ने वोटर लिस्ट में जगह पाने के लिए अंजुमन इस्लामिया के चुनाव संयोजक को आवेदन दिया था। इसके बाद मतदाता सूची में उनका नाम प्रकाशित किया गया। 22 अप्रैल 2018 को रांची के मौलाना आजाद कॉलेज में अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और 12 कार्यकारी सदस्य के लिए हो रहे चुनाव में वोट डाल कर नाजिया तबस्सुम ने इतिहास रच दिया था। इस बार भी हाईकोर्ट ने महिलाओं को अंजुमन चुनाव में वोटर बनाने का आदेश जारी किया है।

You may also like
JSSC CGL Scam Jharkhand: जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई तेज, सचिव से पूछताछ
CM नेJSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का किया एलान, छात्रों की बड़ी जीत लेकिन CBI जांच की मांग माने जाने तक जारी रहेगा आंदोलन
झारखंड बंद: रांची में जोरदार प्रदर्शन, जमशेदपुर में मिला-जुला असर; कई जगह सड़क जाम और गिरफ्तारी+VDO
चेहल्लुम पर रांची में होंगे धार्मिक आयोजन, 4 अगस्त को निकलेगा मुख्य जुलूस

Leave a Reply