Home > Ranchi > रांची के कांके में तिरंगा झंडा लगाने के दौरान करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर किया दुख का इजहार

रांची के कांके में तिरंगा झंडा लगाने के दौरान करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर किया दुख का इजहार


न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची: झारखंड की राजधानी रांची के कांके में हर घर तिरंगा अभियान के दौरान रविवार को अपने घर की छत पर तिरंगा लगाते समय बिजली का करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में विनीत झा, पूजा और आरती झा हैं। ये आपस में भाई बहन हैं। तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। कांके थाना प्रभारी ब्रज कुमार ने बताया कि घर की छत के ऊपर से हाई वोल्टेज तार गुजरा हुआ था। इसी दौरान विनीत झा, पूजा और आरती झंडा लगाने के लिए छत पर चढ़े थे। इसी दौरान उनका झंडा ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से टच हो गया। बारिश के चलते करंट झंडे में दौड़ गया। इससे करंट लगने से तीनों की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

You may also like
Jamshedpur Sikh News : गुरु तेग बहादुर की शहादत पर सरकारी कार्यक्रम की उठी मांग, कुलविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र  
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल मोदी ने पूछे 11 सवाल

Leave a Reply