Home > Crime > आंध्र प्रदेश में एक महिला अपनी बहू की हत्या कर कटा सिर लेकर पहुंची थाने, गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश में एक महिला अपनी बहू की हत्या कर कटा सिर लेकर पहुंची थाने, गिरफ्तार


न्यूज़ बी रिपोर्टर, अन्नामैय्या : आंध्र प्रदेश के अन्नामैया जिले में एक महिला सुब्बम्मा ने अपनी बहू की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सुब्बम्मा बहू का कटा सर लेकर थाने पहुंची और अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दफा 302 के तहत कत्ल का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताते हैं कि हत्यारोपी महिला सुब्बम्मा अन्नामैया जिले के रायचोटी नगर पालिका सीमा के कोठाकोटा रामपुरम की रहने वाली है। वसुंधरा के पति का पहले ही देहांत हो चुका है। उसके दो बेटे हैं। सुब्बम्मा को अपनी बहू वसुंधरा पर अवैध संबंध का शक था। सुब्बम्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी बहू परिवार की सारी जायदाद अपने प्रेमी के नाम करने जा रही थी। इसी को लेकर बहू और सास में झगड़ा हुआ। इसी के बाद सास सुब्बम्मा ने वसुंधरा के पति के भाई चंदू के साथ मिल कर बहू की हत्या की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply