Home > Railway > 20 अगस्त से चलेगी रांची बनारस एक्सप्रेस

20 अगस्त से चलेगी रांची बनारस एक्सप्रेस

सप्ताह में 5 दिन चलाई जाएगी
न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची :
रांची बनारस एक्सप्रेस 20 अगस्त से दोबारा पटरी पर दौड़ने वाली है। इस एक्सप्रेस ट्रेन को रांची से सोमवार , मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को चलाया जाएगा। इस तरह यह एक्सप्रेस ट्रेन हफ्ते में 5 दिन चलेगी। इसी तरह बनारस रांची एक्सप्रेस वाराणसी से 21 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी। एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी से मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को 5 दिन चलेगी। लोगों को इस एक्सप्रेस ट्रेन का काफी इंतजार था। लोग मांग कर रहे थे कि रांची और वाराणसी के बीच सीधे ट्रेन चालू की जाए। इसे लेकर रांची रेल मंडल ने दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के जरिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद अब इस ट्रेन को दौड़ाने की तारीख तय कर दी गई है।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply