Home > Jamshedpur > टाटानगर रेलवे स्टेशन पर स्कैनिंग मशीन बंद होने पर आरपीएफ के आईजी डीडी किसान ने अधिकारियों को लगाई फटकार

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर स्कैनिंग मशीन बंद होने पर आरपीएफ के आईजी डीडी किसान ने अधिकारियों को लगाई फटकार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के आरपीएफ के आईजी सह प्रधान सुरक्षा आयुक्त डीडी कसार ने शुक्रवार को टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन के एंट्री गेट पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाई गई स्कैनिंग मशीन बंद मिली। स्कैनिंग मशीन बंद होने पर उन्होंने अधिकारियों की क्लास लगाई और पूछा कि उसे ठीक क्यों नहीं कराया गया। यह तो सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इसके अलावा एंट्री गेट से ही यात्री बाहर निकल रहे थे। इस पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और एंट्री गेट से यात्रियों को बाहर निकालने से रोकने का आदेश दिया। उनके निरीक्षण के दौरान आरपीएफ प्रभारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। टाटानगर आरपीएफ ने नशा खुरानी गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस पर उन्होंने आरपीएफ प्रभारी को सम्मानित करने को कहा और उनकी सराहना करते हुए उनके हौसले को बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए आरपीएफ थाना प्रभारी संजय कुमार तिवारी और पूरी टीम को सम्मानित किया जाएगा। आरपीएफ आईजी अपने वाहन से सड़क मार्ग के जरिए जमशेदपुर पहुंचे थे।

RPF IG डीबी कसार
You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply