Home > Crime > जमशेदपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने एनएच-33 पर कई होटलों व ग्रामीण इलाकों समेत शहर में कई जगह की छापामारी, 5 लोगों पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार+ वीडियो

जमशेदपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने एनएच-33 पर कई होटलों व ग्रामीण इलाकों समेत शहर में कई जगह की छापामारी, 5 लोगों पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार+ वीडियो


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में छापामारी की। मानगो और एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच 33 स्थित होटल में छापामारी की। इस छापामारी में पांच शराब विक्रेता फरार हो गए। उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जबकि शराब की भट्टी चलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को सुंदर नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर चौक, परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह लाइन टोला, बागबेड़ा के गाढाबासा व प्रधान टोला, उलीडीह में शंकोसाई रोड नंबर 5 और एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर गिरी होटल, जय मां काली ढाबा, प्रधान होटल, पंजाब केसरी मोटल और गंगा होटल में छापामारी की। जहां 140 लीटर महुआ की शराब बरामद हुई है। 3 लोग छापामारी के दौरान फरार हो गए। यह लोग शराब बेचने वाले थे। उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटा बांकी, आमबेड़ा और बांसाकोचा में छापामारी की। जहां दो अवैध शराब की भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया। छापामारी में बांसाकोचा का एक व्यक्ति बांसाकोचा का बुद्धेश्वर सिंह गिरफ्तार हुआ है। जबकि 2 लोग फरार हो गए। फरार होने वाले के खिलाफ कार्रवाई की गई है और गिरफ्तार व्यक्ति एमजीएम थाना क्षेत्र के बांसाकोचा के रहने वाले बुद्धेश्वर सिंह को जेल भेज दिया गया है।

आबकारी विभाग की छापामारी।
You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply