Home > Crime > जमशेदपुर : मानगो के पोस्ट ऑफिस रोड पर स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला को भगवान के दर्शन कराने के नाम पर पार कर दिया साढ़े चार लाख का गहना+ वीडियो

जमशेदपुर : मानगो के पोस्ट ऑफिस रोड पर स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला को भगवान के दर्शन कराने के नाम पर पार कर दिया साढ़े चार लाख का गहना+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड पर मंगलवार को आदर्श नगर की रहने वाली वृद्धा सुनीता देवी से स्कूटी सवार बदमाशों ने साढे चार लाख रुपए के गहने पार कर दिए हैं। बदमाशों ने सुनीता देवी को भगवान के दर्शन कराने का लालच दिया। इस पर सुनीता ने अपने गहने उतार लिए थे। बदमाश गहने लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है बताते हैं कि सुनीता अपने नाती के लिए मैगी खरीदने के लिए जनरल स्टोर पर गई थी। वहां पर दो युवक पहले से स्कूटी लेकर खड़े थे। इनमें से एक ने महिला से कहा कि उनके तीन बेटे हैं। जल्दी मर जाएंगे। अगर वह उनके कहे अनुसार करेगी तो बेटों की जान बच सकती है। युवकों ने कहा कि वह भगवान का दर्शन करा देंगे। कहा कि शरीर पर गहने रहेंगे तो भगवान का दर्शन नहीं होगा। शरीर से सारे गहने उतार दो। इस पर सुनीता ने हाथ का कंगन, गले की चेन और अंगूठी उतार कर बैग में रख दी। युवकों ने आंख बंद कर 11 तक गिनती गिनने को कहा और जब सुनीता ने आंख बंद कर ली तो युवक फरार हो गए। सुनीता ने आंख खोली तो वहां कोई नहीं था। सुनीता ने बताया कि 2 माह पहले ही उसने कंगन बनवाए थे।

घटना के बारे में बता रही महिला।
You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply