Home > Crime > जमशेदपुर : रोहित पासवान हत्याकांड में सोनारी पुलिस ने संतोष ठाकुर उर्फ टकेला को 24 घंटे की रिमांड पर लिया

जमशेदपुर : रोहित पासवान हत्याकांड में सोनारी पुलिस ने संतोष ठाकुर उर्फ टकेला को 24 घंटे की रिमांड पर लिया

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी में हुए रोहित पासवान हत्याकांड में पुलिस ने मंगलवार को हत्यारोपी संतोष ठाकुर उर्फ टकेला को 24 घंटे की रिमांड पर लिया है। रिमांड पर लेकर पुलिस ने उससे पूछताछ की है। मंगलवार को रिमांड की अवधि पूरी हो जाने के बाद पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में संतोष ठाकुर की मेडिकल जांच कराई। इसके बाद उसे घाघीडीह जेल भेजे जाने की तैयारी चल रही है। गौरतलब है कि इस मामले में अभी कई आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों में सन्नी कर्मकार भी शामिल है। पुलिस सन्नी कर्मकार की तलाश में कई जगह छापामारी कर चुकी है। लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस सन्नी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने सन्नी के घर पर इश्तिहार भी चस्पा किया है। अब पुलिस उसके घर की कुर्की करने की कार्रवाई में लग गई है।
सोनारी क्षेत्र में रविदास व हेते गैंग का दबदबा है। 21 दिसंबर 2021 को सियाल गैंग के सदस्य रोहित पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रोहित पर संतोष ठाकुर ने गोली चलाई थी। इसी मामले में संतोष ठाकुर को रिमांड पर लिया गया। घटना के दिन रविदास गैंग का रोहित पासवान जन्मदिन की पार्टी से लौट रहा था। तभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में एक महिला को भी गोली लगी थी और दोनों पक्ष से एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply