Home > Crime > Jamshedpur : मानगो थाना पुलिस ने दाईगुट्टू से एक कार में बरामद की 50 पुड़िया ब्राउन शुगर, युवती को किया गिरफ्तार

Jamshedpur : मानगो थाना पुलिस ने दाईगुट्टू से एक कार में बरामद की 50 पुड़िया ब्राउन शुगर, युवती को किया गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोप में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती के प्रेम पथ नागा डूंगरी की रहने वाली युवती आरती कुंभकार को गिरफ्तार किया है। आरती कुंभकार की कार से 50 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है। मानगो थाना प्रभारी ने बताया कि आरती कुंभकार को गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। उसके पास से एक स्मार्ट मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने कार भी ज़ब्त कर ली है। मानगो थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार की रात लगभग 1:30 बजे पुलिस दाईगुट्टू में कावेरी रोड के पास गश्त कर रही थी। तभी वहां एक सफेद रंग की कार दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने कार रोकी तो उसका ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर ड्राइविंग सीट के नीचे 50 पुड़िया ब्राउन शुगर मिली। कार में सवार आरती कुंभकार को गिरफ्तार किया गया।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply