Home > Jamshedpur > जमशेदपुर : बाढ़ से बचाव के लिए नदी के करीब सामुदायिक भवन को बनाया गया शेल्टर होम

जमशेदपुर : बाढ़ से बचाव के लिए नदी के करीब सामुदायिक भवन को बनाया गया शेल्टर होम

राहत कार्य के लिए बनाई गई नगर निगम के कर्मचारियों की टीम
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : खरकाई डैम का फाटक खुलने के बाद खरकाई और स्वर्णरेखा नदी में पानी बढ़ रहा है। दोनों नदियां उफान पर हैं। इसे लेकर मानगो में नदी तटीय इलाकों में बाढ़ की आशंका बन गई है। मानगो नगर निगम ने बाढ़ से निपटने के लिए नदी के नजदीक के सामुदायिक केंद्रों को शेल्टर होम बना दिया है। यहां बाढ़ से प्रभावित लोगों को रखा जाएगा। इसके साथ ही मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी ने कर्मचारियों की 3 टीम बना दी है। इन तीन टीमों को अलग-अलग कार्यक्षेत्र भी दे दिया है। तीनों टीमें अपने अपने कार्य क्षेत्र में बचाव और राहत कार्य चलाएंगी।
टीमों का कार्य क्षेत्र
पहली टीम
चाणक्यपुरी, टी खान मैदान, दाएगू टू ,धोबी लाइन, कुंवर बस्ती, वारिस कॉलोनी
दूसरी टीम
नित्यानंद कॉलोनी, देशबंधु लाइन, कालिका नगर, हयातनगर, चंद्रप्रभा कॉलोनी, डिमना रेसिडेंसी
तीसरी टीम
कृष्णा नगर, शांति नगर, लक्ष्मण नगर, वास्तु बिहार, बैकुंठ नगर का निचला क्षेत्र, गोर बस्ती ,राम नगर, श्याम नगर, खड़िया बस्ती, मून सिटी का निचला क्षेत्र.

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply