Home > Jamshedpur > Jamshedpur: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 1533 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट के साथ कंबल का किया वितरण

Jamshedpur: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 1533 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट के साथ कंबल का किया वितरण

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को अपने कदमा स्थित कार्यालय में सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर, साकची और मानगो के रहने वाले वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के 1533 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का वितरण किया। अब इन लाभुकों को पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले वृद्धा एवं विधवाओं को पेंशन स्कीम से जोड़ने के लिए कैंप लगवाए थे। मंत्री बना गुप्ता ने कहा कि इसी का परिणाम है कि उन्हें इन सभी को पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट बाटंने का मौका मिला है। महिलाओं एवं पुरुषों के बीच स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ठंड को देखते हुए कंबल का भी वितरण किया। इस दौरान संजय तिवारी, मनोज झा, प्रभात ठाकुर, माजिद अख्तर, इरशाद हैदर,अमित कुमार, कैलाश रजक, तुला डा,सुमित ठाकुर, फारूक गद्दी, मानस गिरी, दिनेश पोद्दार, राकेश जयसवाल, संजीव झा, रवि दुबे,आयून, शिवा,रवि दुबे, शिल्पी चक्रवर्ती, धनु महतो, सुकुमारी, राजेश गोराई, जीएम राजा, सुमित सोनकर उपस्थित थे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply