Home > India > गुजरात में 10 परिवारों पर कहर बन कर टूटी शराब

गुजरात में 10 परिवारों पर कहर बन कर टूटी शराब

पीने से 10 लोगों की मौत, 20 का अस्पताल में चल रहा इलाज
न्यूज़ बी रिपोर्टर, अहमदाबाद :
गुजरात के बोटाद जिले में शराब 10 परिवार पर कहर बनकर टूटी है। शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई है। माना जा रहा था कि यह जहरीली शराब थी। इसके बाद पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले और बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर छापामारी की है। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि बोटाद में नभोई चौकड़ी के पास एक देशी शराब के अड्डे से लोगों ने शराब पी थी। सुबह होते होते इनकी तबीयत खराब हो गई। रोजिद गांव के रहने वाले शांति भाई परमार और 6 अन्य लोगों की मौत हो गई। 20 लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें भावनगर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर भावनगर रेंज के आईजी अशोक यादव मौके पर पहुंचे।

You may also like
Ghatshila By-election Checking
Ghatshila By-Election: 9 से 11 नवंबर तक रहेगा Dry Day, शराब बिक्री पर सख्त पाबंदी
जमशेदपुर में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा वार, छोटाबांकी की भट्ठियां ध्वस्त
डिमना बस्ती की महिलाओं ने किया उलीडीह थाने का घेराव, शराब व डेली मोबाइल लॉटरी के खिलाफ आक्रोश + VDO
उत्पाद विभाग की टीम ने सीतारामडेरा, सोनारी, सुंदर नगर व जुगसलाई इलाके में छापामारी कर बरामद की अवैध शराब

Leave a Reply