Home > Crime > 22 जून से लापता बिरसा नगर के लुआबासा का रहने वाला किशोर श्रवण मुंडा दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिला

22 जून से लापता बिरसा नगर के लुआबासा का रहने वाला किशोर श्रवण मुंडा दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिला

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : बिरसा नगर के लुआबासा का रहने वाला किशोर श्रवण मुंडा दिल्ली के रेलवे स्टेशन से बरामद हुआ है। रेल पुलिस ने दिल्ली के रेलवे स्टेशन से उसे बरामद किया है। परिजनों को इसकी जानकारी रविवार को दी गई। इसके बाद परिजन रविवार को हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंच गए हैं। वह श्रवण मुंडा को अपनी निगरानी में लेकर सोमवार को जमशेदपुर पहुंच जाएंगे। बताते हैं कि श्रवण मुंडा ने रविवार की सुबह एक मोबाइल फोन से अपने परिजनों से बात की। इस दौरान वह काफी रो रहा था। गौरतलब है कि श्रवण मुंडा बिष्टुपुर अलमीरा ग्राउंड पर रोज फुटबॉल खेलने जाता था। 22 जून को भी वह अपने घर से फुटबॉल खेलने निकला था और वापस नहीं लौटा था। इसके बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस श्रवण मुंडा की तलाश में जुटी हुई थी।
इसे भी पढ़ें – सोनारी के कागलनगर के रहने वाले सिविल मिस्त्री की डोबो पुल के पास नदी में मिली लाश, 18 जून से थे लापता

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply