Home > Jamshedpur > गोविंदपुर थाना क्षेत्र के लुआ बस्ती का रहने वाला युवक सड़क हादसे का शिकार, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के लुआ बस्ती का रहने वाला युवक सड़क हादसे का शिकार, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के लुआ बस्ती का रहने वाला युवक नारायण गोप सड़क हादसे का शिकार हो गया है। घटना शनिवार की दोपहर की है। वह बाइक पर दो अन्य युवकों के साथ कहीं जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इलाके के लोगों ने उसे सड़क पर पड़े देखा तो परिजनों को जानकारी मिली। परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए नारायण गोप को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके के लोगों का कहना है कि ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी और चालक फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल नारायण गोप के भाई संजय कुमार ने बताया किनारायण गोप की उम्र 26 साल है वह मजदूरी का काम करता है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply