Home > Jamshedpur > Jugsalai: शालीमार भुज ट्रेन से उज्जैन के लिए रवाना हुए युवक की हत्या, जुगसलाई पहुंचा शव

Jugsalai: शालीमार भुज ट्रेन से उज्जैन के लिए रवाना हुए युवक की हत्या, जुगसलाई पहुंचा शव

जमशेदपुर : जुगसलाई के काली स्थान रोड का रहने वाला अविनाश प्रसाद 16 दिसंबर को अपने तीन साथियों के साथ शालीमार भुज ट्रेन से टाटानगर से उज्जैन रवाना हुआ था। बी 6 के 45 नंबर सीट पर सफर कर रहे अविनाश का शव छत्तीसगढ़ में नदी से बरामद हुआ है। अविनाश प्रसाद रहस्यमय तरीके से ट्रेन से गायब हो गया था। उसके साथियों का आरोप है की ट्रेन में टीटीई से उसका झगड़ा हुआ था। रायगढ़ जिले के जामगांव नदी से शव बरामद होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के हवाले कर दिया। परिजन शव लेकर रविवार को जुगसलाई पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की तफ्तीश के बाद ही पता चल सकेगा कि अविनाश प्रसाद के साथ क्या हुआ था। परिजनों का आरोप है कि अविनाश की हत्या की गई है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply