Home > World > यमनी प्रधानमंत्री और कई मंत्रियों की इजरायली हमले में मौत, मिफ्ताह बने कार्यवाहक पीएम

यमनी प्रधानमंत्री और कई मंत्रियों की इजरायली हमले में मौत, मिफ्ताह बने कार्यवाहक पीएम

News Bee: यमन की राजधानी सना पर गुरुवार को हुए इजरायली हवाई हमले (Israel Attack On Yemen)  में बदलाव और निर्माण सरकार के प्रधानमंत्री अहमद ग़ालिब अल-रहवी और कई मंत्री मारे गए। राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि यह हमला एक कार्यशाला के दौरान हुआ, जहां सरकार अपनी सालाना समीक्षा बैठक कर रही थी।

बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री और उनके साथियों की शहादत से यमनी जनता का हौसला कम नहीं होगा। सरकारी संस्थान अपनी सेवाएं जारी रखेंगे और देश की जनता के साथ खड़े रहेंगे।

इस हमले (Israel Attack On Yemen) में कई वरिष्ठ अधिकारी भी घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। राष्ट्रपति महदी अल-मशात ने मोहम्मद अहमद अहमद मिफ्ताह को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। अल-रहवी अगस्त 2024 से प्रधानमंत्री पद पर थे।

इसे भी पढ़ें – Israel Gaza war: यमन के हौसी आदिवासियों के खिलाफ तैयार हो गया अमेरिका का नौसेना गठबंधन, पाकिस्तान और तुर्की भी है शामिल

गाजा पर चल रहे इजरायली हमलों के जवाब में यमन ने समुद्री नाकाबंदी की थी और कई मिसाइल व ड्रोन हमले भी किए। यमनी सेना का कहना है कि जब तक गाजा पर हमले बंद नहीं होते, उनकी कार्रवाई जारी रहेगी।

अब तक गाजा में 63 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। झारखंड में भी विभिन्न सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों ने इस हमले की निंदा की है और गाजा के समर्थन में आवाज बुलंद की है।

Leave a Reply