Home > Lifestyle > कौशांबी : खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही यमुना, कौशांबी के 30 गांव में घुसा बाढ़ का पानी

कौशांबी : खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही यमुना, कौशांबी के 30 गांव में घुसा बाढ़ का पानी

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी: यमुना नदी कौशांबी में खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही है। नदी का पानी इलाके के 30 गांव में घुस गया है। लोग अपना घरबार छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से कोई आश्रय स्थल नहीं बनाया गया। न बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कोई अभियान चलाया जा रहा है।

यमुना नदी किनारे बाढ़ की स्थिति

इससे लोगों में काफी नाराजगी है। जिला प्रशासन की तरफ से बताया गया कि भरतपुर बांध से 4 दिन पहले 25 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसी वजह से यमुना नदी उफान पर है। यमुना नदी 87.7 मीटर पर बह रही है। यमुना के किनारे के गांवों में भारी तबाही हुई है। कटैया व बाबोसा गांव पूरी तरह डूब गए हैं। यह गांव टापू बन गए हैं। गांव से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा। इन गांव के लोग घर बार छोड़कर नाव के जरिए ऊंचे स्थानों पर चले गए हैं। बाढ़ पीड़ित इलाकों में जल जनित रोग का भी प्रकोप हो गया है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी तक गांव में नहीं पहुंची। इससे लोग परेशान हैं।

यमुना नदी किनारे गांव में बाढ़ की स्थिति

You may also like
कौशांबी में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला रिटायर्ड फौजी और उसका बेटा गिरफ्तार
कोखराज के कातिलाना हमला मामले में मुकर गई चश्मदीद गवाह, आईजी रेंज प्रयागराज को दिया हलफनामा+ वीडियो
कौशांबी: कोखराज के लाटपुर में पड़ोसी महिला पर मासूम को पकौडी मे जहर मिलाकर खिलाने का आरोप, मासूम बच्चे की मौत+ वीडियो
कौशांबी : मंझनपुर में अवैध सम्बन्ध के शक में हैवान पति ने पत्नी के ऊपर पत्थर से किया था हमला, इलाज़ के दौरान मौत

Leave a Reply