Home > Finance > साकची में डीसी ऑफिस में निजी प्रतिष्ठान में स्थानीय लोगों के नियोजन को लेकर हुई कार्यशाला, बताए गए नियम

साकची में डीसी ऑफिस में निजी प्रतिष्ठान में स्थानीय लोगों के नियोजन को लेकर हुई कार्यशाला, बताए गए नियम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची में डीसी ऑफिस में निजी प्रतिष्ठान में स्थानीय लोगों के नियोजन को लेकर शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता डीआरडीए के निदेशक सौरभ सिन्हा ने की। कार्यशाला में स्थानीय उम्मीदवारों के नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। निजी प्रतिष्ठान के मालिकों को बताया गया कि अधिनियम लागू होने के बाद राज्य के अंतर्गत प्रत्येक नियोक्ता द्वारा ₹40000 से अधिक या सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित सीमा तक सकल मासिक वेतन व मजदूरी वाले पदों पर स्थानीय उम्मीदवारों को नियोजित करना अनिवार्य होगा। कुल रिक्तियों का 75% हिस्सा स्थानीय उम्मीदवारों से भरा जाएगा। इस कार्यशाला में निजी प्रतिष्ठानों के लगभग 200 प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यशाला में बताया गया कि यह अधिनियम ऐसे प्रतिष्ठानों पर लागू होगा जहां 10 या 10 से अधिक व्यक्तियों का नियोजन होता हो। अब झारखंड रोजगार पोर्टल पर निबंधित स्थानीय उम्मीदवारों की सूची देनी होगी। इस कार्यशाला में जमशेदपुर समेत शहर जिले के ग्रामीण इलाकों पटमदा, घाटशिला आदि से होटल, फैक्ट्री आदि के मालिक पहुंचे थे। इसके अलावा, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि और टाटा ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें-टाटा मोटर्स के इंडस्ट्रियल रिलेशन ऑफिसर दीपक कुमार का पुणे तबादला, ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देने का है आरोप

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply