Home > Crime > चेन छिनताई करने वाले आरोपी को दबोचने वाली महिलाएं हुई सम्मानित

चेन छिनताई करने वाले आरोपी को दबोचने वाली महिलाएं हुई सम्मानित

समाज के लिए उदाहरण बनी महिलाएं : विकास सिंह
जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा के बनमाली गार्डन के पास सोने की चेन छिनताई मामले में अपराधी को दबोचने वाली महिलाओं को भाजपा नेता विकास सिंह ने अंगवस्त्र एवं वीरता का प्रतीक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया। बालिगुमा के बनमाली गार्डन में आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि सम्मान समारोह समाज के लोगों को शिक्षा देने और आईना दिखाने के लिए आयोजित किया गया है।महिलाओं ने समाज को अपनी जान जोखिम में डालकर यह बताया कि कुछ भी हो जाए। लेकिन, लोगों को अपराध और अपराधियों का मुकाबला करना चाहिए। मंगलवार को बालिगुमा बनमाली गार्डन की रहने वाली 72 वर्षीय बिंदु देवी अपनी बहु रूबी सिंह एवं पड़ोसी कंचन देवी के साथ शाम 6:30 बजे टहल रही थीं। अचानक एक अपराधी मोटरसाइकिल से आया और बिंदु देवी के गले से चेन छीन कर भागने लगा। जैसे ही अपराधी ने मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया, वैसे ही 72 बिंदु देवी ने मोटरसाइकिल को पीछे से पकड़ लिया। कंचन देवी और रूबी सिंह भी अपराधी पर टूट पड़ीं। अपने बचाव में अपराधी ने अपने पास रखे लोहे के राड से तीनों महिलाओं के पर हमला करने लगा। लेकिन महिलाओं ने अपराधी को तब तक पकड़े रखा जब तक घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस नहीं पहुंच गई। तीनों महिलाओं के हिम्मत के सामने अपराधी को घुटने टेकने पड़े। मौके में पहुंचे पुलिस ने बदमाश के पास से सोने की चेन बरामद कर बिंदु देवी के हवाले कर दिया और बदमाश को थाने लेकर चले गए। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि बदमाश के पास जो मोटरसाइकिल थी, वह भी चोरी की थी। अपराधी पेशेवर था। भाजपा नेता विकास सिंह महिलाओं के साथ थाने गए और मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इन्हीं महिलाओं के लिए गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सम्मान समारोह में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि अपराध करने वाले से ज्यादा दोषी अपराध को देखने और सहने वाला होता है। इसलिए महिलाओं ने जिस साहस का परिचय दिया, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। विकास सिंह ने कहा इन महिलाओं से आज लोगों को सीखने की जरूरत है। समाज में हो रहे अपराध का डटकर मुकाबला करना चाहिए। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से विकास सिंह ने बिंदु देवी, रूबी सिंह और कंचन देवी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशीष कुमार सिंह, दिलीप झा, संजीत सुबित चक्रवर्ती, मनोज शुक्ला ,राजन सिंह ,निशांत, आदित्या कुमार, गोलू , अजय लोहार, संदीप शर्मा, शिव शंकर साव, राम सिंह कुशवाहा, अरूप विश्वास मुख्य रूप से उपस्थित थे।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply