Home > Jamshedpur > Jamshedpur: कदमा में भारतीय डाक विभाग में सफाई का काम करने वाली महिला को कम मिल रहा था वेतन, एआईटीयूसी ने बढवाया

Jamshedpur: कदमा में भारतीय डाक विभाग में सफाई का काम करने वाली महिला को कम मिल रहा था वेतन, एआईटीयूसी ने बढवाया

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा में डाक विभाग में काम करने वाली महिला मरियम टोपनो का वेतन काफी कम था। वह वहां साफ सफाई का काम करती थी। इन्हें महीने में 2200 रुपए दिए जाते थे। मरियम टोपनो ने इस मामले की शिकायत ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस और झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन से की। इसके बाद मजदूरों के यह दोनों संगठन हरकत में आए। मामले की शिकायत श्रम विभाग से की गई। झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन और ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के पदाधिकारियों ने गुरुवार को साकची में प्रेस कांफ्रेंस ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत चाईबासा में सहायक श्रम आयुक्त से की। उनके आदेश के बाद मई महीने में मरियम टोपनो को साढ़े 6 हजार रुपए वेतन दिया गया है। दोनों श्रम संगठनों की मांग है कि मरियम टोपनो समेत अन्य सभी सफाई कर्मियों को स्थाई किया जाए और उनको महीने में लगभग 25 हजार रुपए का वेतन दिया जाए। श्रम संगठन के नेताओं का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की कोई नहीं सुन रहा है। ना तो सांसद सुन रहे हैं और ना ही कोई विधायक उनकी सुध ले रहा है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply