Home > Jamshedpur > जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के नारगा गांव में खेत में धान की रोपाई कर रही महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के नारगा गांव में खेत में धान की रोपाई कर रही महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के नारगा गांव में रविवार को खेत में धान की रोपाई कर रही एक महिला सुशीला कैवर्त पर आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने गांव के बगल में धान के एक खेत में रोपाई कर रही थी। महिला के साथ खेत में काम कर रही अन्य महिलाओं ने गांव जाकर घटना की जानकारी दी। वज्रपात से महिला की मौत की खबर सुनते ही ग्रामीण खेत में जमा हो गए। बताते हैं कि महिला सुशीला कैवर्त के दो बेटे फटिक कैवर्त और अशोक अशोक कैवर्त हैं। एक बेटी दीपाली कैवर्त है। पति लुबू कैवर्त ने बताया कि उनका बेटा फटिक कैवर्त बेंगलुरु में काम करता है। घटना की सूचना मिलने के बाद वह ट्रेन के जरिए जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुका है।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Satnala Dam : डोबो के सतनाला डैम में नहाने के दौरान गोलपहाड़ी और गोलमुरी के दो युवकों की डूबने से मौत

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!