Home > Railway > रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में लगेगा विस्टाडोम कोच, प्रकृति की खूबसूरती का कराएगी दीदार

रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में लगेगा विस्टाडोम कोच, प्रकृति की खूबसूरती का कराएगी दीदार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक विस्टाडोम कोच भी लगेगा। यह झारखंड राज्य के लिए पहला विस्टाडोम कोच होगा। विस्टाडोम कोच में कांच की खिड़कियां होती हैं और इनकी छत भी पारदर्शी होती है। इसमें एलईडी लाइट, घूमने वाली सीट और जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली समेत अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद होती हैं।
खूबसूरत पहाड़ों का गुफाओं का कराएगी नजारा
रांची रेल मंडल के डीआरयूसीसी के सदस्य अरूण जोशी ने बताया कि कोडरमा-बरकाकाना-रांची रेल लाइन जंगल, पहाड़ों और गुफाओं के बीच में से निकलती है और इसकी खूबसूरती देखते ही बनेगी। विस्टाडोम कोच कोडरमा-बरकाकाना-रांची रेल लाइन के बीच की प्राकृतिक सुंदरता का अवलोकन कराने में और पर्यटन को बढ़ाने में बहुत ही सहायक सिद्ध होगा। छोटानागपुर प्रमंडल के रेलयात्री इन बेहतरीन नजारों का लुत्फ उठा सकेंगे। उम्मीद है टेक्निकल स्वीकृति के बाद यह कोच इस ट्रेन में जल्दी लग जाएगा। रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस देने एवं इसमें विस्टाडोम कोच की स्वीकृति देने के लिए माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और रेल मंत्रालय का आभार।
इसे भी पढ़ें – घर से बिना बताए निकले व्यक्ति को टाटानगर आरपीएफ के एसआई ने रेलवे स्टेशन से पकड़ कर परिजनों को सौंपा

You may also like
JSSC CGL Scam Jharkhand: जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई तेज, सचिव से पूछताछ
CM नेJSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का किया एलान, छात्रों की बड़ी जीत लेकिन CBI जांच की मांग माने जाने तक जारी रहेगा आंदोलन
झारखंड बंद: रांची में जोरदार प्रदर्शन, जमशेदपुर में मिला-जुला असर; कई जगह सड़क जाम और गिरफ्तारी+VDO
चेहल्लुम पर रांची में होंगे धार्मिक आयोजन, 4 अगस्त को निकलेगा मुख्य जुलूस

Leave a Reply