Home > Jamshedpur > ग्रामीणों ने खेती बचाओ उलगुलान मंच के बैनर तले टाटा स्टील के कचरा प्रबंधन प्लांट का किया विरोध, डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन

ग्रामीणों ने खेती बचाओ उलगुलान मंच के बैनर तले टाटा स्टील के कचरा प्रबंधन प्लांट का किया विरोध, डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पोटका अंचल के बेगनाडीह गांव के लोगों ने टाटा स्टील लिमिटेड के ठोस अपशिष्ट कचरा प्रबंधन प्लांट के निर्माण का विरोध किया है। खेती बचाओ उलगुलान मंच के बैनर तले ग्रामीण गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचे और यहां डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन करने के बाद 8 सूत्री ज्ञापन डीसी को सौंपा। इसमें मांग की गई है कि टाटा स्टील लिमिटेड के द्वारा पोटका के बेगनाडीह गांव में प्रस्तावित नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट लगने के बाद इसका दुष्प्रभाव ग्रामीणों पर पड़ेगा और इलाके का पर्यावरण भी खराब होगा। ग्रामीणों की मांग है कि ग्रामीणों का कहना है कि 25 सितंबर को इस मामले में पर्यावरण विभाग की तरफ से जनसुनवाई की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वह नहीं चाहते कि यह प्लांट उनके गांव में बने। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्लांट की स्थापना से पहले टाटा स्टील लिमिटेड ने इसे कई जगह बनाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने हर जगह विरोध किया है। अब यह लोग इसे बेगनाडीह में बनाना चाहते हैं। ग्रामीणों कहना कि इस इलाके में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट लगने से इलाके का पर्यावरण खराब होगा। इस इलाके में लोग खेती करते हैं। प्रदूषण के चलते खेती नहीं हो पाएगी और किसान व मजदूर स्वस्थ्य होंगे। लोगों का कहना है कि टाटा स्टील ने प्लांट बनाने के लिए बेगनाडीह में बंजर जमीन खरीदी है। लेकिन इसके चारों तरफ किसानों की एक फसली जमीन है और लोगों की बस्ती भी है। प्लांट बनने से इलाके में गैस रिसाव का भी खतरा रहेगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply