Home > Jamshedpur > घाटशिला के पास पुतरो गांव में रांची बहरागोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा पर वसूली का ग्रामीणों ने किया विरोध, रुकवाया काम

घाटशिला के पास पुतरो गांव में रांची बहरागोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा पर वसूली का ग्रामीणों ने किया विरोध, रुकवाया काम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : घाटशिला के पास पुतरो गांव में रांची बहरागोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा का मंगलवार को आनन-फानन उद्घाटन कर दिया गया। आने जाने वालों ने वाहनों से वसूली शुरू हो गई। ग्रामीणों ने पहुंचकर इसका विरोध किया और वसूली रोक दी। टोल प्लाजा का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को एनएचएआई के ठेकेदार ने टोल प्लाजा पर वसूली शुरू कर दी थी। लेकिन, ग्रामीण झामुमो नेताओं के नेतृत्व में पहुंचे और इसे रुकवा दिया। झामुमो के जिला उपाध्यक्ष बाघराय मार्डी ने कहा कि विधायक रामदास सोरेन क्षेत्र में नहीं हैं। वह बाहर गए हुए हैं।

पतरू गांव में बन रहे टोल प्लाजा का विरोध

इसी का फायदा उठाकर एनएचएआई ने टोल प्लाजा चालू कराने की कोशिश की थी। लेकिन, इसे रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि झामुमो कभी गलत काम नहीं होने देगी। एनएचएआई का नियम है और खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 60 किलोमीटर के अंदर टोल प्लाजा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि यहां 25 किलोमीटर पर एक टोल प्लाजा पहले से मौजूद है। इसके बावजूद पुतरू गांव में टोल प्लाजा बनाया गया है। ग्रामीणों को परेशान करने का काम किया जा रहा है। बाघराय मार्डी ने कहा कि अगर टोल प्लाजा का काम नहीं रुका तो आदिवासी समाज बड़ा आंदोलन करेगा। ठेकेदार ने जो काम लगाया था। उसमें सब बाहरी लोग काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एनएचएआई जो भी काम लगवाए स्थानीय लोगों को काम दे। वरना विरोध किया जाएगा। बाघराय मार्डी ने कहा कि गांव में 21 एकड़ जमीन एनएचएआई ने ली है। वह इतनी जमीन क्या करेगी। उन्होंने मांग की कि सारी जमीन रैयतों को वापस की जाए।

झामुमो के जिला उपाध्यक्ष बाघराय मार्डी
You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

1 Response

  1. Pingback : झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक, अब गुरुवार 1 दिसंबर को – News Bee

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!