Home > Jamshedpur > हेवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोले जाने के खिलाफ मनपीटा ग्राम वासियों ने करनडीह में अंचल कार्यालय पर दिया धरना

हेवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोले जाने के खिलाफ मनपीटा ग्राम वासियों ने करनडीह में अंचल कार्यालय पर दिया धरना

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जिला प्रशासन मंत्री का ग्राम में हेवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोलने जा रहा है। इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है और ग्राम वासियों को नोटिस जारी की गई है कि अगर किसी को आपत्ति हो तो वह मामले की शिकायत अंचल कार्यालय में 17 मई तक करें। इसके बाद मंगलवार को मनपीटा गांव के सैकड़ों ग्रामवासी करनडीह स्थित अंचल कार्यालय पहुंचे। अंचल कार्यालय के गेट पर धरना दिया और सीओ को पत्र देकर मनपीटा गांव में हेवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोले जाने का विरोध किया। ग्राम वासियों ने बताया कि उन्होंने सोमवार को मनपीटा ग्राम में ग्राम सभा की थी और प्रस्ताव पास किया कि हेवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर गांव में नहीं खोलने दिया जाएगा। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने जो जमीन चिन्हित की है उसमें उनकी रैयती जमीन भी आती है। इसके अलावा जो जमीन ली गई है, उसमें जाहेरथान की जमीन है और ग्राम सभा की सामुदायिक जमीन भी है। लोगों का कहना है कि यहां ट्रेनिंग सेंटर नहीं खोलने दिया जाएगा। उनका कहना है कि यहां ट्रेनिंग सेंटर खोलना पेसा कानून का उल्लंघन है।

इसे भी पढ़ें- हाथीखेदा मंदिर से पूजा कर लौट रहे कीताडीह व ट्रैफिक कॉलोनी के दो व्यक्ति सड़क हादसे में घायल, टाटा पटमदा मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक+ वीडियो

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply