Home > Crime > Jamshesdpur : मानगो में थाने के करीब सब्जी की दुकान में लगा दी आग ,₹30000 तक का नुकसान

Jamshesdpur : मानगो में थाने के करीब सब्जी की दुकान में लगा दी आग ,₹30000 तक का नुकसान

जमशेदपुर : मानगो में इश्तियाक की सब्जी की दुकान में किसी ने आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इश्तियाक का कहना है कि उसका लगभग 30 हजार रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। इश्तियाक का आरोप है कि इलाके में नशेड़ी युवकों ने यह आग लगाई है। इलाके में नशा करने वाले अड्डेबाजी भी करते हैं। इससे पहले उनसे रंगदारी भी मांगी गई थी। लेकिन, उन्होंने रंगदारी नहीं दी। उनकी दुकान पर दो बार चोरी भी हुई है। इश्तियाक का आरोप है कि उन्हें बराबर धमकी मिल रही थी और इसी के चलते उनकी सब्जी की दुकान में आग लगा दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply