Home > Politics > यूपी: भाजपा विधायक राम दुलार गोंड को बलात्कार में हुई 25 साल की सजा

यूपी: भाजपा विधायक राम दुलार गोंड को बलात्कार में हुई 25 साल की सजा

पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा बोले – सत्ता के नशे में चूर बीजेपी को कानून का पाठ पढ़ाने व नैतिकता सिखाने वाला यह ऐतिहासिक फैसला

न्यूज़ बी : सोनभद्र की दुद्धी सीट से भाजपा विधायक राम दुलार गोंड को किशोरी से रेप केस के एक मामले में सजा हुई है। पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अविनाश कुशवाहा का कहना है कि न्यायालय का यह फैसला जनपद वासियों के साथ साथ पूरे देश के करोड़ों वंचित शोषित पीड़ित के लिए संजीवनी है। न्यायपालिका ने एक बार फिर से जनता को भरोसा दिलाया है कि देश संविधान से चलता है, जो सभी कमजोरों को सुरक्षा भी प्रदान करता है। न्याय सभी के लिए बराबर है। चाहे कोई सत्ता के शीर्ष पर ही क्यों न बैठा हो।
एक पास्को और बलात्कार के आरोपी को टिकट देकर विधानसभा में भेजने वाली बीजेपी का असली चेहरा भी बेनकाब हुआ है। अभी भी बड़ी संख्या में इस तरह के असामाजिक तत्व भाजपा में माननीय बने हुए हैं। बीजेपी ऐसे लोगों के लिए सेफ जोन बनी हुई है ।किसी भी राजनैतिक दल को ऐसे भ्रष्ट और असामाजिक तत्वों को टिकट नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह न्यायालय के इस फैसले का हम हृदय से स्वागत करते है।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता व पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता व पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा

You may also like
Budget 2025 : बजट इस देश की जनता के साथ मजाक : कुलविंदर 18 से 30 हजार औसत आय वाले वेतन में आयकर छूट मजाक है
भुइयांडीह में 150 घर तोड़े जाने को लेकर कांग्रेस ने फिर विधायक सरयू राय पर साधा निशाना, उपाध्यक्ष रईस रिजवी छब्बन ने पूछा अर्जुन मुंडा को क्यों बचाने में जुटे हैं विधायक
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से दिया इस्तीफा, शिबू सोरेन को भेजा पत्र
भुइयांडीह में भाजपा के खिलाफ कांग्रेसियों ने साकची में किया विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!