Home > Jamshedpur > जब तक पत्थर वापस नहीं किया जाता, बारीडीह चौक से नहीं हटेंगे भूख हड़ताल पर बैठे युवक, मजिस्ट्रेट से नहीं की वार्ता

जब तक पत्थर वापस नहीं किया जाता, बारीडीह चौक से नहीं हटेंगे भूख हड़ताल पर बैठे युवक, मजिस्ट्रेट से नहीं की वार्ता

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बारीडीह चौक पर पत्थलगड़ी के बाद जिला प्रशासन द्वारा उखाड़े गए पत्थर को वापस करने की मांग को लेकर आदिवासी युवकों की भूख हड़ताल चल रही है। बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप और अन्य लोग भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इन लोगों से वार्ता करने के लिए मंगलवार की रात मजिस्ट्रेट पहुंची थीं। लेकिन भूख हड़ताल पर बैठे युवकों दिनकर कच्छप, बलराम कर्मकार, राजाराम मुर्मू, गुरचरण कर्मकार आदि ने बात करने से मना कर दिया है। उनकी एक ही मांग है कि उनका पत्थर वापस किया जाए। गौरतलब है कि हूल दिवस के दिन 30 जून को बिरसा सेना के लोगों ने बारीडीह चौक पर पत्थलगड़ी कर चौक का नामकरण बिरसा मुंडा के सेनापति को कोंका कमार करमाली के नाम किया था। इसकी जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन जेएनएसी और टाटा स्टील के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए पत्थर उखाड़ लिया था और जब्त कर लिया था। उधर मजिस्ट्रेट का कहना है कि पत्थलगड़ी एक अपराध है और बिना अनुमति के पत्थलगड़ी की गई थी। इसीलिए प्रशासन ने कार्रवाई की।
इसे भी पढ़ें – स्कूल में बीमार छात्रा को साकची के एमजीएम अस्पताल में स्ट्रेचर मिला ना बेड, गोद में उठा ले गए इमरजेंसी, जमीन पर हुआ इलाज

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत