Home > Entertainment > केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने बिष्टुपुर में किया राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव का उद्घाटन, दिखी आदिवासी कला की छटा

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने बिष्टुपुर में किया राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव का उद्घाटन, दिखी आदिवासी कला की छटा

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में शनिवार को राष्ट्रीय जनजाति महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का आयोजन भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ लिमिटेड की तरफ से किया गया। महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया। इस मौके पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के अलावा भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव में जनजातीय उद्यमिता, शिल्प, संस्कृति, व्यंजन, वाणिज्य और पारंपरिक कला का जश्न दिखा। गोपाल मैदान में 150 से अधिक स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों पर आदिवासी कला के नमूने प्रदर्शित किए गए। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस कार्यक्रम में इस लिए आएं कि यहां मेला लगा हुआ है। बल्कि इसलिए आएं कि भारत एक विराट देश है और वह सांस्कृतिक रूप से कितना मजबूत है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply