Home > Jamshedpur > फेमेक्स कार्यक्रम के तहत रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने साकची व मानगो में चलाया स्वच्छता अभियान

फेमेक्स कार्यक्रम के तहत रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने साकची व मानगो में चलाया स्वच्छता अभियान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : रैपिड एक्शन फोर्स जमशेदपुर में छह दिवसीय फेमेक्स कार्यक्रम चला रही है। इस कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन बुधवार को जवानों ने साकची और मानगो में स्वच्छता अभियान चलाया। दोनों इलाकों में कई सार्वजनिक स्थानों पर जवानों ने साफ सफाई की। साफ सफाई करने के बाद वहां पौधे भी लगाए गए। ताकि वहां आबोहवा को ठीक किया जा सके। इलाके के लोगों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता मार्च भी निकाला गया और लोगों से अपील की गई कि वह अपने आसपास का वातावरण साफ सुथरा रखें। स्वच्छता मार्च के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स के डिप्टी कमांडेंट पतरस पूर्ति थे। इसके अलावा, सिटी एसपी के विजय शंकर, डीएसपी, थाना प्रभारी संजय कुमार, मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार आदि मौजूद थे।
यह भी पढें- तुर्किए और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या पहुंची 7800 से ज्यादा, 42259 लोग हुए हैं घायल

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO