Home > Jamshedpur > Jamshedpur : सड़क सुरक्षा माह के तहत साकची में डीसी ऑफिस से निकाली गई प्रभात फेरी, लोगों को दिया गया सेफ ड्राइविंग का संदेश

Jamshedpur : सड़क सुरक्षा माह के तहत साकची में डीसी ऑफिस से निकाली गई प्रभात फेरी, लोगों को दिया गया सेफ ड्राइविंग का संदेश

जमशेदपुर: 15 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह चल रहा है। सड़क सुरक्षा माह 14 फरवरी को खत्म होगा। इसे लेकर शनिवार को साकची स्थित डीसी ऑफिस से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में शामिल बच्चे सेफ ड्राइविंग से संबंधित स्लोगन और बैनर पोस्टर हाथ में उठाए हुए थे। यह प्रभात फेरी ट्रैफिक पुलिस और जिला परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई। प्रभात फेरी को डीटीओ और ट्रैफिक डीएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी साकची के विभिन्न इलाकों में घूमने के बाद वापस डीसी ऑफिस आकर समाप्त हुई। सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता फैलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिले में तरह-तरह से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। सड़क जागरूकता रथ शहर और ग्रामीण इलाकों में घूम रहा है।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply