Home > Crime > उलीडीह थाना पुलिस ने हथियार लेकर लोगों को धमका रहे बदमाश को राजेंद्र नगर से दबोचा, भेजा जेल

उलीडीह थाना पुलिस ने हथियार लेकर लोगों को धमका रहे बदमाश को राजेंद्र नगर से दबोचा, भेजा जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में सोमवार को एक युवक के तमंचा लेकर लोगों को धमका रहा था। इसकी शिकायत लोगों ने फोन करके उलीडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार को दी। इसके बाद सोनू कुमार ने घटना से आला अधिकारियों को अवगत कराया। एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर छापामारी टीम गठित की गई और राजेंद्र नगर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने बदमाश वरुण पाल को गिरफ्तार कर लिया। वरुण पाल उलीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर आशा पैलेस के पास का रहने वाला है। उसके पास से तमंचा बरामद हो गया है। पुलिस ने बताया कि वरुण पाल किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से तमंचा लेकर टहल रहा था। पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद वरुण पाल को जेल भेज दिया है।


You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply