Home > Crime > जमशेदपुर : कांदरबेड़ा में सड़क पार कर रहे दो युवकों को पिकअप वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में टीएमएच में चल रहा है इलाज+ वीडियो

जमशेदपुर : कांदरबेड़ा में सड़क पार कर रहे दो युवकों को पिकअप वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में टीएमएच में चल रहा है इलाज+ वीडियो


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कांदरबेड़ा में सड़क पार कर रहे दो युवकों को गुरुवार को एक पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में दोनों युवक घायल हुए हैं। घायल युवकों को परिजन एमजीएम अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने उन्हें बताया कि दोनों की हालत गंभीर है। इनको टीएमएच ले जाने की सलाह दी गई। दोनों को एमजीएम में एंबुलेंस से नहीं उतारा गया और परिजन इन्हें लेकर टीएमएच गए। वहां भर्ती कराया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायलों का नाम ओमप्रकाश और आकाश है। दोनों छात्र हैं। दोनों घायल सरायकेला खरसावां जिले के सापड़ा गांव के रहने वाले हैं। यह दोनों किसी काम से कार से चांडिल गए थे। चांडिल से सापड़ा अपने गांव लौट रहे थे। कांदरबेरड़ा के पास कुछ काम से उतर कर सड़क पार कर रहे थे तभी यह हादसा हुआ। ‌‌

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply