Home > Health > साकची के एमजीएम अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिलने पर दो लोगों ने तोड़ा दम, हुआ हंगामा

साकची के एमजीएम अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिलने पर दो लोगों ने तोड़ा दम, हुआ हंगामा

जमशेदपुर: साकची स्थित एमजीएम हॉस्पिटल में एंबुलेंस की सुविधा लचर हो गई है। परिजन फोन करते रहते हैं लेकिन एंबुलेंस नहीं आती। शुक्रवार को एंबुलेंस नहीं मिलने के चलते दो लोगों ने दम तोड़ा। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया।

भुइयांडीह ह्यूम पाइप कल्याण नगर की रहने वाली युवती की एंबुलेंस नहीं आने से एमजीएम अस्पताल में मौत के बाद हंगामा
भुइयांडीह ह्यूम पाइप कल्याण नगर की रहने वाली युवती खुशबू भगत ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। परिजन उसे लेकर एमजीएम अस्पताल आए थे। एमजीएम अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया था। इसके बाद परिजनों ने 108 नंबर एंबुलेंस को फोन लगाया। लेकिन शुक्रवार को फोन पर बात होने के बाद भी एंबुलेंस चालक ने आनाकानी कर रहा था। इसके बाद युवती की मौत हो गई। युवती की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।
108 नंबर एंबुलेंस नहीं मिलने पर पटमदा की महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम
108 नंबर एंबुलेंस नहीं मिलने पर पटमदा की रहने वाली महिला आरती मेहता की शुक्रवार को मौत हो गई है। हालत गंभीर होने पर महिला को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से डॉक्टर ने उसे रांची के रिम्स अस्पताल ले जाने को कहा था। इसके बाद परिजन 108 नंबर एंबुलेंस को फोन कर रहे थे। लेकिन, 108 नंबर एंबुलेंस नहीं आई और महिला ने दम तोड़ दिया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply